कुश्ती प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को सफलता
किशनगंज में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में नवादा जिले के अंडर 14 टीम के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
किशनगंज में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में नवादा जिले के अंडर 14 टीम के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि नवादा के आशीष कुमार ने 52 केजी में प्रथम स्थान, राम गोपाल कुमार ने 57 केजी में दूसरा स्थान और सतीश कुमार ने 61 केजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विकास कुमार ने 38 केजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में गांधी इंटर विद्यालय के सतीश कुमार ने 48 केजी वर्ग में तीसरा स्थान, अंडर 19 में गांधी इंटर विद्यालय नवादा के नीतीश कुमार ने 60 किलोग्राम में प्रथम स्थान और अंडर 19 में उसी स्कूल महेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नवादा जिले के गौरव की बात है। टीम प्रभारी के रूप में जिला कुश्ती संघ के सचिव विरेंद्र कुमार खिलाड़ियों के साथ गए हैं। संरक्षक रामविलास प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वापस लौटने पर सम्मानित किया जाएगा।