Move to Jagran APP

पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी जलकार मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला को बचा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 06:33 AM (IST)
पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास
पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी जलकार मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला को बचा लिया। अधजली अवस्था में महिला का इलाज गुप्त स्थान पर पति द्वारा कराया जा रहा है। बताया जाता है कि अशोक पंडित अपनी पत्नी रेखा देवी पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दिया। जानकारी मिलते ही पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाया। जबतक आग पर काबू पाया गया महिला 50 फीसद जल चुकी थी। ग्रामीणों के दबाब पर पति ने अधजली पत्नी को चितरघट्टी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस तक मामला पहुंचने की भनक लगते ही वह पत्नी को लेकर दूसरे जगह इलाज के लिए चला गया। अशोक के पड़ोसी ने बताया कि वह आए दिन कुछ न कुछ आरोप लगा पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। शुक्रवार को कुछ विवाद के बाद पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा दिया। दोनों की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। घटना के वक्त बच्चे स्कूल गए हुए थे। पुलिस पीड़िता व उसके पति की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.