नारी शिक्षा व सम्मान के लिए जदयू के पक्ष में करें मतदान : पूर्णिमा
संसू नवादा गोविदपुर से जदयू प्रत्याशी विधायक पूर्णिमा यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश
संसू, नवादा : गोविदपुर से जदयू प्रत्याशी विधायक पूर्णिमा यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार ने अपने कार्यकाल में नारी को शिक्षा व सम्मान देने का काम किया है। पंचायतों में इंटर स्कूल, साइकिल-पोशाक-छात्रवृति योजना चलाकर नारी को आगे बढ़ने का अवसर दिया। इसलिए उनके काम के नाम पर हमारे पक्ष में मतदान करें। आगे भी विकास की नई इबादत लिखने को मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं। विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज गांव-गांव, घर-घर बिजली मिल रही है। शाम ढलते ही गांवों की गलियां रोशनी से चकाचौंध हो जाती है। बिजली पहुंची तो पढ़ाई से लेकर काम रोजगार तक में सहुलियत हुई। किसानों के खेतों तक सिचाई के साधन आसानी से पहुंच गए। कह सकते हैं कि कभी अंधेरे में जीने वाला गांव-समाज आज दूसरी दुनियां में है। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोंच की देन है। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। 28 अक्टूबर को तीर छाप पर वोट देकर विजयी बनाएं, विकास की नई गाथा गोविदपुर में लिखी जाएगी। वैसे भी इस क्षेत्र से हमारे परिवार का दशकों पुराना नाता रहा है। गोविदपुर के हर लोग मेरे घर परिवार के सदस्य जैसे हैं। जैसे पूर्व में आशीर्वाद दिया इस बार भी समर्थन देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ थे। जगह-जगह उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया और विजयी होने का आशीर्वाद दिया।