नाबालिग की मांग में बुजुर्ग ने डाला सिन्दूर
नवादा। थाना क्षेत्र के कुझा गांव में मानवता को शर्मसार करने बाली घटना घटी। जिससे गांव में तन
नवादा। थाना क्षेत्र के कुझा गांव में मानवता को शर्मसार करने बाली घटना घटी। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। घटना बुधवार की दोपहर को हुई। मामला गांव के आठ वर्षीय बालिका की मांग में बुजुर्ग द्वारा जबरन सिन्दूर डालने का हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। इस बाबत पीड़िता के पिता ने नारदीगंज थाना में गांव के 55 वर्षीय रामवृक्ष चौहान को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित परिवार बुधवार को दोपहर में अपने खेत में धान को काट रहे थे। आठ वर्षीया बालिका अपने परिजनों को पानी पिलाकर लौट रही थी। इसी बीच गांव के रामवृक्ष चौहान की पत्नी छत्री देवी ने रास्ते में लड़की को पकड़कर अपने पति के पास लेकर गई। जहां रामवृक्ष ने उसकी मांग में सिन्दूर डाल दिया। बाद में लड़की रोते हुए अपने पिता समेत अन्य परिजनों को आपबीती सुनायी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया पीड़िता के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 157/2015 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुटे लोग
संवाद सूत्र, नारदीगंज(नवादा): नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में लक्ष्मी पूजा की तैयारी में लगे हुए है। इस अवसर पर नारदीगंज बाजार स्थित ललिया डाक स्थान,ओड़ो,वनगंगा,पंडपा समेत अन्य गांवों में लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा निर्माण में कारीगर दिन रात एक कर रहे है। दिवाली के अवसर पर इन सभी गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है,साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। ग्रामीण अपने घरों की साफ-सफाई के साथ गलियों की सफाई में जूटे हुए हैं। ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।