किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, प्राथमिकी दर्ज
नवादा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में शुक्रवार की शाम आठ साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक यौना
नवादा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में शुक्रवार की शाम आठ साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। मोबाइल पर फिल्म दिखाने का प्रलोभन देकर घटना को अंजाम दिया। आरोपित भी उसी गांव का है। उसकी भी उम्र 16 वर्ष बताई गई है। इस बावत पीड़ित किशोर की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोर को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा है। दोनों गांव के ही एक सरकारी स्कूल का छात्र बताया गया है।
बताया जाता है कि आरोपित ने पीड़ित को मोबाइल पर फिल्म दिखाने को कह गांव के बाहर बधार स्थित एक मक्के की खेत में ले गया। जहां उसके साथ जबरन घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित किशोर चीखते-चिल्लाते घर की ओर भागकर आया और परिजनों को पूरी जानकारी दी। तब परिजनों ने उसे तत्काल बरदाहा बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बावत पीड़ित किशोर की मां ने सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया पीड़ित बच्चे की मां के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी थाना कांड संख्या 146 /18 दर्ज किया गया है। पीड़ित को मेडिकल हेतु नवादा भेजा गया है। इधर, आरोपित के पिता ने बताया कि बच्चा आम के पेड़ के समीप खेल रहा था। खेलने के क्रम में गिर जाने से वह चोटिल हुआ है। पुरानी दुश्मनी के कारण साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सच क्या है जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा।