चलती बाइक पर आ गिरा पेड़; दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
बाइक पर अचानक पेड़ का बड़ा तना गिर गया। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घटना नवादा में हुई।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 02:53 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 09:16 PM (IST)
नवादा [जेएनएन]। बिहार के नवादा में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नवादा-जमुई पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के समीप बाइक सवार तीन युवकों पर पेड़ गिर गया। घटना में दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।
बताया जाता है कि तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर नवादा से जमुई वापस लौट रहे थे। तभी कचना मोड़ पर अवैध तरीके से काटे जा रहे पेड़ की बड़ी टहनी उनपर गिर गई। हादसे में बाइक सवार अमरजीत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि विनोद की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई। एक अन्य घायल मनीष कुमार पांडेय को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना का कारण पेड़ की अवैध कटाई को बताया जा रहा है। इसमें पुलिस-प्रशासन व वन विभाग के भ्रष्ट तत्वों की मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें