अनामांकित बच्चों के विशेष प्रशिक्षण का शुरू
सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगर पंचायत की उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर क्षिजित और अनामांकित बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
नवादा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगर पंचायत की उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर क्षिजित और अनामांकित बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर थानाध्यक्ष मृत्युजंय प्रसाद ¨सह व शिक्षाविद डॉ. गोविन्द जी तिवारी ने किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, विद्यालय के पदेन अध्यक्ष सह वार्ड 16 की पार्षद सरिता देवी, सचिव गायत्री देवी, केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार चौधरी, स्वयं सेवक विपिन कुमार, सेवा निवृत शिक्षक बासुदेव प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, नुतन कुमारी, सुरेश प्रसाद, सुरेखा कुमारी आदि लोग मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सर्व शिक्षा के तहत किसी कारणवश विद्यालय से दूर रहे क्षिजित व अनामांकित 28 बच्चों को 09 माह तक पूर्ण आवासीय व्यवस्था में विशेष प्रशिक्षण देकर विद्यालय में पढ़ने लायक बनाना है। प्रशिक्षण उपरान्त बच्चों को विद्यालय में नामांकन करवाना है। बच्चों को आवासीय सुविधा के लिए विद्यालय के एक कमरे में सोने, पढ़ने और मनोरंजन के लिए टीवी लगवाया गया है। जबकि बच्चों का खाना आदि पकाने के लिए विभागीय स्तर से दो रसोईया की नियुक्ति की गई है।