Move to Jagran APP

बन्दे मातरम के नारे से गूंजा हिसुआ नगर

राष्ट्रप्रेम के संदेश को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हिसुआ विधायक अनिल ¨सह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:08 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:08 AM (IST)
बन्दे मातरम के नारे से गूंजा हिसुआ नगर
बन्दे मातरम के नारे से गूंजा हिसुआ नगर

नवादा। राष्ट्रप्रेम के संदेश को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हिसुआ विधायक अनिल ¨सह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं ने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के हिसुआ और अकबरपुर प्रखंडों में भ्रमण किया। यात्रा को लेकर विधायक के हिसुआ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं का जुटान सुबह से ही होना शुरू हो गया था। नेतृत्व स्वयं विधायक कर रहे थे। हिसुआ बाजार में पैदल मार्च भी किया गया। इसके बाद बाइक से कारवां आगे बढ़ा। सैकडों मोटरसाइकल पर सवार भाजपाईयों की हुजूम भारत माता की जय और बन्दे मातरम जैसे कई देशभक्ति नारे लगाते हुए पांचु चौक से मेन बजार होते हुए नवादा की ओर प्रस्थान कर गए। नवादा सछ्वावना चौक पहुंचने के बाद गया रोड से बुंदेलखंड होते हुए तिरंगा यात्रा अकबरपुर की ओर कूच किया।

loksabha election banner

अकबरपुर में तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रखंड के बरेव मोड़ पहुंचने पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने स्वागत किया। उदय के यादव के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर सवार यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद यात्रा फतेहपुर मोड़ पहुंचा जहां भाजपा नेता रामाशीष ¨सह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए बकसंडा मोड़ होकर अकबरपुर हाट पहुंचा। जहां पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश के नेतृत्व में स्वागत किया। जहां से बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा अकबरपुर बाजार से पचरूखी, सब्जी मार्केट, लोदीपुर, शाहपुर होते नेमदारगंज पहुंचा। जहां यात्रा सभा के रूप में तब्दील हो गई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।

------------------

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अकबरपुर: तिरंगा यात्रा को ले सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्धिकी, थानाध्यक्ष संजीव मौआर समेत कई अधिकारी यात्रा की निगरानी करते हुए साथ-साथ चल रहे थे। फतेहपुर मोड़, अकबरपुर चौक, बरेव मोड़ के पास पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

--------------------

शहीदों को श्रद्धाजंलि देने निकाली गई तिरंगा यात्रा : अनील

अकबरपुर : तिरंगा यात्रा समापन के बाद नेमदागंज स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित सभा में विधायक अनील ¨सह ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रवाद का संदेश लेकर आयोजित की गई है। भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। जो कल तक हमसे परहेज करते थे, वे भी भारत के साथ खड़े हैं।

मौके पर युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कामरान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह, संजय कुमार मुन्ना व विरेन्द्र ¨सह, पार्टी नेता विनोद भदानी, विजय पांडेय, सतीष कुमार सिन्हा, विरेन्द्र चौहान, संतोष आनंद, पवन कुमार गुप्ता, अजीत यादव, बृजनन्दन प्रसाद, श्यामसुदंर ¨सह, रंजीत कुमार चमन, महेन्द्र चौहन, मणिशंकर पांडेय, मो. शहजाद, मो. रफीक शाह, मो. मेराज खान, मुखिया विनीत कुमार, मुखिया संतोष कुमार, पूर्व मुखिया उस्मान अली, प्रमुख प्रतिनिधि ¨पटु कुमार, मुकेश कुमार, शंकर प्रसाद कुशवाहा, सूर्यनारायण उर्फ फुटुस ¨सह, संजय पाण्डेय, उदय ¨सह, दिलीप पंडित, पंकज कुमार, पप्पु महतो, हिसुआ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मदन ¨सह ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा के नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, नगर महामंत्री गया प्रसाद, पूर्व प्रमुख रंजन शाही, लक्ष्मीकांत ¨सह बीगन ,पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र ¨सह, अमित बरनवाल ,चंदन कुमार ,बजरंग दल के संयोजक मनीष कुमार ,कृष्णकान्त जी ,शंकर प्रसाद ,विक्रम जी ,नवीन कुमार ,अमित कुमार ¨सह ,पंकज बरनवाल,नीरज प्रकाश लाल आदि सैकड़ो की संख्या में दल से जुड़े लोग शामिल थे।

-------------------------

नहीं मिला भगवा गमछा

-स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपाईयों और बजरंग दल द्वारा निकले तिरंगा यात्रा को लेकर हिसुआ बाजार में जमकर बिका भगवा रंग का गमछा। कपड़ा व्यवसायियों ने कहा कि गमछा के सारे स्टॉक दुकानों में समाप्त हो गए। मांग इतनी अधिक थी कि कई व्यवसायी तो थान के कपड़े काट -काटकर बेचे। तिरंगा यात्रा भगवा रंग में पट गया।

---------------------------

बजरंग दल के लोग भी हुए शामिल

हिसुआ: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी कार्यालय से हिसुआ नगर में तिरंगा यात्रा निकाला और नगर भ्रमण करते हुए भाजपा के तिरंगा यात्रा में शामिल हो गए। भाजपा कार्यकर्ता और बजरंग दल के लोग भगवा कपड़े धारण कर हाथों में तिरंगा, भाजपा का झंडा तथा भगवा ध्वज को लहराते हुए बन्दे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.