घर का ताला तोड़ नकदी व जेवरात चोरों ने उड़ाया
नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर शांतिनगर में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर मथुरा प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र कुमार का बताया गया है।
नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर शांतिनगर में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर मथुरा प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र कुमार का बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घर पर परिवार के कोई सदस्य नहीं थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे से एक लाख रुपये नगद, बेशकीमती जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह गृहस्वामी को घर का ताला टूटा होने की सूचना मिली। वीरेंद्र की पत्नी मीना देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और जांच-पड़ताल की। बता दें कि लॉकडाउन की अवधि में भी चोर सक्रिय हैं। अब तक चोरी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सका है।