जलजमाव से अकबरपुर की स्थिति बनी नारकीय
नवादा। मौनसून की बारिश से अकबरपुर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जल निकासी की व्यवस्
नवादा। मौनसून की बारिश से अकबरपुर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ी हुई है। मुस्लिम टोला, अकबरपुर हाट, ठाकुरबाड़ी टोला, पचरूखी सब्जी मार्केट और चौक पर वर्षा का पानी जमा रहता है। जिसके कारण सड़कें नरक में तब्दील हो गया है। नालियों में कचड़े जमा हो जाने से नाली का पानी लोगों के घरों और दुकानों में प्रवेश कर जाता है। कहीं-कहीं नाली का पानी अधिक समय तक जमा रहने के कारण दुर्गंध उठने लगता और तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
एक दशक पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश द्वारा पीसीसी ढलाई के समय नालियों का निर्माण करवाया गया था। परन्तु उचित रखरखाव नहीं होने के कारण कई जगह नालियां टुट गयी। जिसके कारण नालियों की गंदगी पानी के साथ बहकर मुख्य सड़कों पर पसर जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर नाली का पानी अनवरत बहता रहता है। जिससे सड़क झील में तब्दील हो गया है। और स्थिति अत्यंत नारकीय बन गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि जबतक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है, जलजमाव की गम्भीर समस्या बनी रहेगी।
सर्वाधिक परेशानियां अकबरपुर मुस्लिम मुहल्ला के लोगों को झेलनी पड़ रही है। इसके अलावे चौक पर भी सालों भर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में देवानन्द साव, सुरेन्द्र प्रसाद, गौरव कुमार, नरेन्द्र कुमार सालु, सुजय भारती सुरज मुख्य रूप से शामिल हैं।