Move to Jagran APP

भीड़ इंतजार करती रह गई, नहीं पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी

- दोपहर बाद 3 से 5 तक के बीच चुनावी सभा के लिए निर्धारित थी समय संस रजौली भीड़ इंतजार क

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:14 PM (IST)
भीड़ इंतजार करती रह गई, नहीं पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी
भीड़ इंतजार करती रह गई, नहीं पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी

- दोपहर बाद 3 से 5 तक के बीच चुनावी सभा के लिए निर्धारित थी समय

loksabha election banner

संस, रजौली : भीड़ इंतजार करती रह गई और भाजपा सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी नहीं पहुंचे। सभा को रद करना पड़ा। रजौली विधानसभा क्षेत्र के अमावां इंटर स्कूल के मैदान में उनकी चुनावी सभा आयोजित थी। विलंब हो जाने के कारण वे सभा को संबोधित करने नहीं पहुंच सके। दूर-दराज से आए लोगों की भीड़ अपने भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी का इंतजार करते रह गई।

गौरतलब है कि दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए रजौली के अमावां में कार्यक्रम स्थल पर समय निर्धारित था। इस अवधि में 3 बजकर 55 मिनट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन जैसे-जैसे उनके संबोधन का समय बीतता गया, वैसे-वैसे लोगों की बेचैनी बढ़ती गई और अंतत: भाजपा सांसद का हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा जिसके कारण लोग निराश होकर लौट गए।

हालांकि भाजपा सांसद की अनुपस्थिति में नवादा के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना व भाजपा प्रत्याशी समेत कई अन्य भाजपा नेताओं ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर लोगों के कोपभाजन का शिकार होने से बच गए। समय बीतने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी से संपर्क किया गया तो आने में असमर्थता जताते हुए अफसोस जाहिर किया। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी से मोबाइल पर संपर्क किया। जिसके बाद मनोज तिवारी ने मोबाइल पर लोगों को चंद मिनट के लिए संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.