ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली
3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली जन आकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई।
3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली जन आकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आभा देवी ने की। उन्होंने कहा कि पटना में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सभी वायदे सिर्फ जुमला साबित हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश ¨सह ने कहा कि आम जनमानस को इस सरकार से निराशा हाथ लगी है। लोग कांग्रेस को लेकर आशान्वित हैं। केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्षों को अभी से रैली की तैयारियों में जुट जाने को कहा गया। रैली की तैयारियों को लेकर प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई। मौके पर आनंद कश्यप सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे।