बारिश के कारण शहर की स्थित हुई नारकीय
नवादा। शहर में गुरुवार की शाम लगातार दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह स
By Edited By: Published: Fri, 12 Aug 2016 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 03:01 AM (IST)
नवादा। शहर में गुरुवार की शाम लगातार दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर में जल जमाव व सड़कें कीचड़मय हो गई। शहर की स्थिति नारकीय बनी है। नगर के विजय बाजार, सब्जी बाजार, मेन रोड, गोला समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव व कीचड़ पसरा है। इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहनों से आने जाने वाले लोगों को भी इन रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है। यही हाल शहर के गली मुहल्ले का भी है। इसके कारण आमलोगों को आवश्यक कार्य हेतु घर से निकलना मुश्कल हो गया। बारिश ने नगर परिषद की साफ सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें