Move to Jagran APP

नहाने के दौरान आहर में डूबा किशोर, हुई मौत

नवादा। गोविदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय के निकट आहार में गुरुवार को दिन में लगभग साढ़े 12 बजे आस पास डूबने से 14 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM (IST)
नहाने के दौरान आहर में डूबा किशोर, हुई मौत
नहाने के दौरान आहर में डूबा किशोर, हुई मौत

नवादा। गोविदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय के निकट आहार में गुरुवार को दिन में लगभग साढ़े 12 बजे आस पास डूबने से 14 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किशोर रामपुर गांव में ननिहाल था। वह एक महीना पहले अपने नाना कृष्णा मिस्त्री के यहां आया हुआ था। वह अपने नाना-नानी का सबसे प्यारा था। इस कारण हमेशा नाना के साथ रहता था। गुरुवार को वह अपने नाना कृष्णा मिस्त्री के साथ बधार गया हुआ था। लौटने के क्रम स्कूल के बगल में ही आहार के किनारे नहाने के लिए गया। पास में नाना भी बैठे रहे इस इंतजार में कि वह नहाने के बाद आएगा तो साथ घर जाएंगे। लेकिन उपर वाले को यह बात मंजूर नहीं था। किशोर डूब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोर आहर के किनारे बैठ कर नहाने लगा। इस दौरान पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला। नाती को डूबते देख नाना चीख-पुकार मचाने लगे। तत्काल गांव के आठ-दस की संख्या में तैराक आहार में कूदे और तुरंत निकल भी लिया। लेकिन लोग उसे बचा नहीं सके। उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद खुद एएसआइ सिकंदर सिंह व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। इधर किशोर की मौत के बाद नाना-नानी सहित सभी स्वजनों का रो रो-कर बुरा हाल हो गया है। नाना-नानी एक ही रट लगाए जा रहे थे तोर मम्मी पापा के कैसे मुंह देखैबो बेटा। बता दें कि मृतक रोहित का घर नरहट थाना क्षेत्र के खानवां गांव था। उसके पिता राजेश मिस्त्री बढ़ई का काम बंगलुरु में रहकर करते हैं। मृतक रोहित का एक भाई और एक बहन है। मां और भाई और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.