डरने की नहीं लड़ने की जरूरत : अशोक
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई नरहट में आठवें दिन हड़ताल जारी रहा।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई नरहट में आठवें दिन हड़ताल जारी रहा। सोमवार को बीआरसी के समक्ष धरना पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए समिति के जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल डरने की नहीं एकजुट रहकर लड़ने की जरूरत है। हमारी लड़ाई पदाधिकारियों से नहीं बल्कि सरकार व मुख्यमंत्री से अपने हक के लिए है। शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो हम सभी शिक्षक उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसलिए हमें शांतिपूर्ण आंदोलन करने दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र पांडेय व संचालन ओंकार कुमार ने की। धरनास्थल पर गीत संगीत के माध्यम से नरहट कोकिला मीना कुमारी और अवध किशोर सिंह ने सरकार और शिक्षा विभाग को चेताया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय प्रभकार, टेट-एसटेट के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार, जतिन कुमार, मो. शफीक उर्रहमान, राजेंद्र प्रसाद, ओंकार शर्मा, किरण कुमारी, सुकृता सिन्हा, उषा कुमारी, मीरा कुमारी, रंजू साहनी, आजमी सीमा, गायत्री, पूनम, संजय कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण नंदन, अनिल कुमार, गोपाल राजवंशी, मो. शफीक रहमान, तुलसी प्रसाद, जितेंद्र आर्यन, सफीकुद्दीन, धर्मेंद्र कुमार, वरुण पांडेय, चित्रगुप्त कुमार, अश्विनी कुमार वर्मा, संगीता, इशरत परवीन, रेनू कुमारी समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।