आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता : ओमप्रकाश
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को इंटर विद्यालय रजौली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को इंटर विद्यालय रजौली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वायदे को पूरा नहीं किया जा रहा है। अबतक लोगों के खाते में 15 लाख रुपये नहीं पहुंचे। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों के चलते करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी सरकार गरीबों से उनके हक को नहीं छीन सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सहयोग के बिना कोई पार्टी सरकार नहीं बना सकती है। राज्य प्रभारी परशुराम राजभर ने कहा कि राजवंशी, रजवार, राजभर को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया। सम्मेलन का मंच संचालन पार्टी के रजौली विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे चंदन कुमार ने किया। मौके पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष उदयीमान राजभर, प्रमंडल अध्यक्ष मुकेश राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन राजवंशी, जिला कोऑर्डिनेटर अवधेश राजवंशी, रजौली के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, जिला के मीडिया प्रभारी उपेंद्र राजवंशी आदि उपस्थित थे।