Move to Jagran APP

मां मथुरासिनी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

स्थानीय बाजार में शुक्रवार को मां मथुरासिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 03:01 AM (IST)
मां मथुरासिनी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
मां मथुरासिनी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

नवादा। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को मां मथुरासिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए। माहुरी वैश्य मंडल के बैनर तले आयोजित महोत्सव में माहुरी समाज के भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य आयोजन अकबरपुर माहुरी धर्मशाला स्थित मां मथुरासिनी मंदिर में किया गया। जाह ंमां की विशेष पूजा अर्चना की गई। महोत्सव को लेकर माहुरी समाज के लोग सुबह में ही बाजार स्थित माहुरी मंडल धर्मशाला पहुंच गए थे। सबसे पहले लोगों ने मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। लोग हाथ में ध्वजा-पताका लिए हुए कुलदेवी मां मथुरासिनी के जयकारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा व पूजन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल हुए। समाज के लोगों ने दुकानें बंद कर महोत्सव में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में माहुरी मंडल के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सचिव हिमांशु प्रसाद, संरक्षक महेश प्रसाद, बाल्मिकी प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद, प्रमोद कुमार चुन्नू, लल्लन प्रसाद, दीपक कुमार, गुड्डू प्रसाद, डब्लू प्रसाद, धर्मशीला देवी, अनिता देवी, गिरिजा देवी, शारदा देवी, मीनू सेन आदि शामिल हुए। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी व थाना अध्यक्ष संजीव मौआर संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

loksabha election banner

हिसुआ में धूमधाम से हुई पूजा

संसू, हिसुआ :  नगर पंचायत क्षेत्र में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से हुई। इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली गई। समाज के प्रवक्ता नीरज कुमार लाल ने बताया कि  मां मथुरासिनी  समाज की कुलदेवी हैं। शोभायात्रा  माहुरी मंडल  से प्रारंभ होकर बीच बाजार होते हुए विश्व शांति चौक तक गया, वहां से पंजाब नेशनल बैंक होते हुए  माहुरी मंडल पहुंचकर समाप्त हुआ।  जहां मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना  सभी समाज के लोगों ने श्रद्धा एवं विधिपूर्वक किया। पूजा में नारदीगंज, तुंगी व नरहट से भी समाज के लोग शामिल हुए। श्रीलाल ने बताया कि मां मथुरासिनी की पूजा  सच्चे  मन से  करने वाले  समाज के व्यक्ति पर कभी भी  किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आती है। निरंतर उनके घर में सुख समृद्धि का संचार होता है। मौके पर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.