इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरुआत
प्रखंड क्षेत्र के इंटर विद्यालय अमावां में रविवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई।
प्रखंड क्षेत्र के इंटर विद्यालय अमावां में रविवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई। शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना भूषण प्रसाद ने दीप जलाकर स्मार्ट क्लास की शुभारंभ किया। डीपीओ ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में तरक्की करने के लिए शिक्षा जरूरी है।इसलिए बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आना चाहिए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। कहा कि बगैर शिक्षा जिदगी बेकार है। बच्चों को रोजाना स्कूल पहुंचना चाहिए। बच्चे देश के भविष्य हैं। आप पढ़-लिखकर स्कूल का नाम रौशन करें। स्मार्ट क्लास के शुरुआत के मौके पर नीति आयोग के शैलेंद्र कुमार एवं हर्ष कुमार उपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर शशि कुमार, प्रभात कुमार ललन, राज नारायण टंडन, अखिलेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रियंका शालिनी कुमारी, अलका पंडित आदि उपस्थित थे।