उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरैला में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
प्रखंड के हरदिया पंचायत की उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरैला में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ।
प्रखंड के हरदिया पंचायत की उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरैला में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। पंचायत की मुखिया पिटू साव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपस्थित रहे। मुखिया ने स्मार्ट क्लास का शुरुआत करते हुए छात्र-छात्राओं को कहा कि हरदिया एक गरीब पंचायत है। यहां उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरुआत आज हुई है यह काफी खुशी की बात है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि लगन से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। स्मार्ट क्लास शुरू होने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी। अब उसे बहुत सारी जानकारियां सुलभ तरीके से स्मार्ट क्लास के माध्यम से मिल जाएगी। शुभारंभ के मौके पर छात्र-छात्राओं ने आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत की। मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक उपेंद्र कुमार, कुमारी अर्चना, सत्यदेव प्रसाद यादव,शकुंतला कुमारी, रविद्र कुमार, अनिल प्रसाद आदि गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे।