क्वारंटाइन सेंटर पर योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश्वर रविदास ने क्वारंटाइन सेंटरों पर योगदान नहीं देने वाले 15 शिक्षकों से जवाब-तलब किया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश्वर रविदास ने क्वारंटाइन सेंटरों पर योगदान नहीं देने वाले 15 शिक्षकों से जवाब-तलब किया है। नीलम कुमारी सिंह मध्य विद्यालय चिरैला, सकलदेव प्रसाद यादव मध्य विद्यालय चिरैला, कुमारी अर्चना मध्य विद्यालय चिरैला, कुमारी मालती मध्य विद्यालय चिरैला, उमाशंकर प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिबा, चुन्नू कुमार शांडिल्य मध्य विद्यालय दोपटा, संगीता कुमारी मध्य विद्यालय रजौली, तनुजा कुमारी विद्यालय रजौली, कुमारी मनजीत सिंह मध्य विद्यालय रजौली, रजनी शर्मा मध्य विद्यालय रजौली, इंदु कुमारी मध्य विद्यालय रजौली, शबनम परवीन विद्यालय रजौली, अनिल कुमार प्राथमिक विद्यालय धुरगांव, बिरेन्द्र कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाकला, प्रकाश चंद्र लाल प्राथमिक विद्यालय टकुआटांड़ की प्रतिनियुक्ति क्वारंटाइन सेंटर पर की गई थी। 12 मई को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमसागर मिश्र द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया था। इन्हें क्वारंटाइन सेंटर प्रभारी मध्य विद्यालय कैंप एक तथा क्वारंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय रजौली में प्रतिनियुक्ति किया गया था। जहां इन शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया। दोनों सेंटर से 13 मई को सूचना मिली कि ये लोग अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए हैं। जिससे संबंधित कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। बीईओ ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना की गई है। जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं। इसलिए उनसे पूछा गया कि क्यों नहीं इस महामारी के समय आप लोगों के विरुद्ध आपदा से संबंधित धाराओं का प्रयोग करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु अनुशंसा कर दी जाए। योगदान नहीं देने वाले संबंधित शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर कार्यालय में स्पष्टीकरण जमा करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।