युवक को मारी गोली,हालत गंभीर
कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गाव निवासी प्रकाश यादव उर्फ व्यास जी को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की रात्रि 8 बजे करीब गोली मार दी। जानकारी के अनुसार युवक को तीन गोली मारी गई है। सीने और शरीर के अन्य अंगों में गोली लगी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 11:19 PM (IST)
कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गाव निवासी प्रकाश यादव उर्फ व्यास जी को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की रात्रि 8 बजे करीब गोली मार दी। जानकारी के अनुसार युवक को तीन गोली मारी गई है। सीने और शरीर के अन्य अंगों में गोली लगी है। परिजनों ने उन्हें कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। घटना को गाव में उनके घर के पास ही अंजाम दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें