विभिन्न मामलों में पांच गिरफ्तार, सभी को जेल
थाना के विभिन्न गांवों से पुलिस ने अलग-अगल मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को पूछता
थाना के विभिन्न गांवों से पुलिस ने अलग-अगल मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार पांचों व्यक्ति पर थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज है। जिसको लेकर आरोपितों को थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि कांड संख्या 11/20 के आरोपित हाथोचक निवासी बिदी सिंह के पुत्र महादेव सिंह, कांड संख्या 149 /17 के आरोपित मानडीह गांव निवासी गोविद साव के पुत्र बिरेन्द्र साव, कांड संख्या 71 /20 हाथोचक गांव निवासी महादेव सिंह के पुत्र राजू सिंह, कांड संख्या 100/15 के आरोपित भंडरा निवासी मुंशी मिस्त्री के पुत्र किशोरी मिस्त्री तथा कांड 170/ 20 के आरोपी नालंदा जिला के कतरी सराय निवासी कारू साव के पुत्र अजय कुमार वर्मा को रजौली पुरानी बस स्टैंड स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।