खेल मैदान में सड़क निर्माण से ग्रामीणों में रोष
सिरदला : प्रखंड क्षेत्र में मंझौली से इंगनाटाड़ तक निर्माणाधीन सड़क पर विवाद हो गया है। मध्य
सिरदला : प्रखंड क्षेत्र में मंझौली से इंगनाटाड़ तक निर्माणाधीन सड़क पर विवाद हो गया है। मध्य विधालय मंझौली के खेल मैदान के बीच से सड़क निर्माण किए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। विवाद के बाद स्थानीय अधिकारियों ने काम पर रोक लगा दिया है। गांव के विकास कुमार यादव समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना से निर्माण हो रहे सड़क में संवेदक द्वारा मनमानी की जा रही है। खेल मैदान के बीच से सड़क बनाया जा रहा है। जिससे बच्चों को असुविधा होगी। कहीं-कहीं रैयती भूमि पर भी मिट्टी भराई की जा रही है। विवाद की खबर के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार व थानाध्यक्ष राजकुमार दल बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामला को शांत कराया। साथ ही समस्या का समाधान मिल-जुलकर करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने जबतक आपसी समझौता नहीं हो जाए तब तक निर्माण कार्य बंद रखने को कहा। ग्रामीण भूनेश्वर प्रसाद, पंकज कुमार आदि ने बताया कि सड़क निर्माण होना जरूरी है। लेकिन बिहार सरकार की परती जमीन जो ग्रामीण बच्चों के लिए खेल का मैदान है, उसके बीच से सड़क गुजार दिया गया है। जबकि मैदान के किसी एक किनारा से सड़क गुजरा जाता तो बच्चो का खेल का मैदान बच सकता है। संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है। मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।