विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: सावन के महीने में बन रहा अद्भुत संयोग, ज्योतिषाचार्य ने बताई सोमवारी व्रत की अहमियत

Published: Tue, 09 Jul 2024 12:50 PM (IST)

इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन के महीने में एक और अद्भुत संयोग बन रहा है। ...और पढ़ें

इस बार सावन के महीने में बन रहा अद्भुत संयोग।
इस बार सावन के महीने में बन रहा अद्भुत संयोग।

HighLights

  1. इस साल सावन में बन रहा अद्भुत संयोग
  2. सावन माह की शुरुआत और समाप्ति सोमवार को
  3. इस बार महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं

संवाद सूत्र, रजौली। Sawan 2024 इस साल सावन 22 जुलाई को शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है। माह का आरंभ सोमवार से हो रहा है और सावन का अंतिम दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। इस बार महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।

सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है। सावन का हर दिन अत्यंत फलदायी होता है। इसमें पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि सावन माह में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है।

सावन में सोमवारी व्रत की अहमियत

ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखता है, अभिषेक करता है उसका पारिवारिक जीवन सदैव सुखी रहता है। साथ ही उस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।

'कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है'

ज्योतिषाचार्य पंडित मंगल पाण्डेय बताते हैं कि सावन में सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और कुंडली में समस्त अरिष्ट नष्ट हो जाते हैं एवं धन, ध्यान, आयुष्य की वृद्धि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सावन महीने की शिवरात्रि बहुत खास होती है।

पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ दो अगस्त की दोपहर 3:26 बजे से होगा और तीन अगस्त को दोपहर 3:50 बजे समाप्त होगा। भगवान शिव की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए सावन की शिवरात्रि दो अगस्त को मनाई जाएगी।

सावन में सोमवार के व्रत (Sawan Somwar 2024 List)

  • सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त

ये भी पढ़ें- Sawan 2024 Start Date: कब शुरू होगा भोले बाबा का प्रिय मास सावन? 5 सालों बाद बन रहा गजब का संयोग

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में भगवान शिव को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो राशि के अनुसार करें ये उपाय