हिसुआ में बनेगा सम्राट अशोक भवन
हिसुआ नगर पंचायत क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन के नाम से नया नगर भवन बनेगा।
नवादा। हिसुआ नगर पंचायत क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन के नाम से नया नगर भवन बनेगा। इस बाबत नगर विकास विभाग ने नागरिक सुविधा मद से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सम्राट अशोक भवन के निर्माण पर कुल 1 करोड़ 35 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए तत्काल 67 लाख 63 हजार रुपये का आवंटन उपलब्ध करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए सूबे में कुल पांच नगर निकायों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें हिसुआ नगर पंचायत भी शामिल है। नगर भवन निर्माण के बाद हिसुआ वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। आम लोगों की सुविधा के लिए कई तरह के कार्यक्रम इस भवन में आयोजित किए जा सकेंगे। बताया जाता है कि 11 डेसिमल जमीन पर सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया जाना है। कई प्रकार की सुविधाओं से इस भवन को लैस किया जाएगा।