जाम की समस्या आम, फंसे रहे लोग
शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों में जाम लगा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी हुई। काफी देर तक जाम में फंसकर लोग कराहते नजर आए। चंद कदमों की दूरी तय करने में लोगों को काफी लंबा वक्त लग। दो पहिया तिपहिया ई-रिक्शा से लेकर सभी प्रकार के वाहन जाम में फंसे रहे।
शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों में जाम लगा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी हुई। काफी देर तक जाम में फंसकर लोग कराहते नजर आए। चंद कदमों की दूरी तय करने में लोगों को काफी लंबा वक्त लग। दो पहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा से लेकर सभी प्रकार के वाहन जाम में फंसे रहे।
नगर के मेन रोड, प्रजातंत्र चौक, अस्पताल रोड, सोनारपट्टी रोड समेत तमाम प्रमुख मार्गों में जाम लगा रहा। जिसके चलते लोग काफी परेशान दिखे और व्यवस्था को कोसते नजर आए। जाम की समस्या से निबटने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक जवानों की तैनाती भी कारगर नहीं दिखी। जाम की स्थिति यह रही कि सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था। बच्चे, बड़े, बूढ़े, महिलाएं समेत सभी उम्र वर्ग के लोग जाम से कराहते दिखे। लोगों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।
बता दें कि आए दिन शहर में इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की प्रतिनियुक्ति है। लेकिन वे भी जाम हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण का हवाला देकर मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहते हैं। इंटर परीक्षा के कारण शहर में बढ़ी भीड़ के कारण समस्या और गहरा गई है।