बारिश से कच्चा हुआ ध्वस्त, बचे लोग
प्रखंड मुख्यालय के निचली बाजार में बारिश के चलते एक कचा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से पीड़ित का हजारों रूपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
प्रखंड मुख्यालय के निचली बाजार में बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से पीड़ित का हजारों रूपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार की शाम को क्षेत्र के रोह निचली बाजार निवासी बुंदिया देवी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। इसकी सूचना पर मोहल्ले के दर्जनों लोग वहां जुट गए। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित का सामान मलबे से बाहर निकाला। फिर भी मकान गिरने से पीड़ित का हजारों रूपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला विधवा है। लेकिन राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित है। इन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन या जनप्रतिनिधि पीड़ित को किसी प्रकार की सहायता मिल सका।