आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
संवाद सूत्र रजौली नगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अदाकारी गण एवं स्वयंसेवकों के द्वारा बीच बाज
संवाद सूत्र, रजौली : नगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अदाकारी गण एवं स्वयंसेवकों के द्वारा बीच बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक मनोज ब्रहपुरिया,शाखा कार्यवाह मधुसूदन प्रसाद व खंड कार्यवाह दिलीप प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवाध्वज की पूजा कर ध्वज प्रणाम के साथ किया। मौके पर मौजूद नगर कार्यवाह विजय आर्या, नुनु राजवंशी, विनोद लाल,अनिल प्रसाद,बीजेपी के व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह,रजौली मंडल अध्यक्ष गगन उर्फ गौरव शांडिल्य, बब्लू सिंह,टपु सिंह, मुकेश वर्मा, संतोष वर्मा,मनोज वर्मा,रंजीत सिंह इत्यादि ने प्रार्थना व बौद्धिक कर भगवा ध्वज को गुरु के रूप में पुष्प अर्पण किया। कार्यकम के बीच समाजिक दूरी का खयाल रखा गया। गुरूदक्षिणा के मौके पर बौद्धिक कर्ता दिनेश पांडेय ने कहा कि सूर्य की लालिमा के प्रतीक के रूप में भगवा ध्वज शक्ति एवं समर्पण का भाव को उजागर करता है। गुरू और शिष्य के बीच भी इसी प्रकार के वातावरण का संबंध होना चाहिए। जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है।अन्यथा मनुष्य दिशाहीन हो जाता है।