Move to Jagran APP

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा के निर्णय का किया स्वागत

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल से उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे और एनडीए से ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 12:15 AM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 12:15 AM (IST)
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा के निर्णय का किया स्वागत
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा के निर्णय का किया स्वागत

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल से उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे और एनडीए से नाता तोड़ने के निर्णय का स्वागत किया है। रालोसपा जिला संयोजक मोसाफीर कुशवाहा ने कहा कि जहां सम्मान नहीं मिलता हो वहां एक मिनट भी नहीं रहना चाहिए। एनडीए में उपेन्द्र कुशवाहा की लगातार उपेक्षा हो रही थी। उन्होंने कहा कि दो सीट जितने वाली जदयू को 17 व 3 में 3 सीट जितने वाले को मात्र 2 सीट यह कहां का न्याय है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नहीं चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री बने। उपेन्द्र कुशवाहा हमेशा नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाए जाने के पक्षधर थे, लेकिन मोदी ने बिहार में भाजपा को नीतीश कुमार के हाथों गिरबी रख दिया है। मोसाफिर कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के बल पर 2014 लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 लोकसभा सीट में से एनडीए को 31 सीट मिला था। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

------------------

राजद कार्यकर्ताओं में खुशी

संसू, अकबरपुर : पांती बाजार स्थित राजद कार्यालय में दल से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। प्रखंड राजद अध्यक्ष पप्पू यादव अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। तथा उन्हें बधाई दी गई। बैठक में कहा गया कि जल्द ही कुशवाहा महागठबंधन शामिल होंगे और उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जदयू का सफाया तय है। आशा जताया गया कि कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होंगे तो सभी जगह हम लोगों की जीत सुनिश्चित है। मौके पर मुखिया अजय कुमार, रामबालक यादव, सुदामा यादव ,महेंद्र यादव, चांदो यादव, सुमित्रा देवी ,मानो देवी, गणेश यादव, राम लखन प्रसाद, बुद्धन मुखिया आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.