Move to Jagran APP

राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

रोहतास। स्थानीय थाना चौक पर रविवार को राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 05:48 PM (IST)
राजद ने चलाया सदस्यता अभियान
राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

रोहतास। स्थानीय थाना चौक पर रविवार को राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभियान की शुरूआत प्रदेश महासचिव अतहर इमाम, नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र पाल व जिला महासचिव नंदकेश्वर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत  प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत 10 अक्टूबर तक जिले में एक लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को पूरी तरह से समझ चुकी है। उनके नेताओं के झूठे वादे व पार्टी की गलत नीतियों के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। मो. फिरोज हुसैन ने नारा दिया कि लालू के संघर्ष को आगे बढ़ाते हैं, चलो राजद के साथ आते हैं। जिला महासचिव ने कहा कि पूरे सूबे में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। राज्य सुखाड़ व बाढ़ की चपेट में है, लेकिन सरकार उन समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। 

loksabha election banner

प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकर्ता व 125 सदस्य बनाने का है लक्ष्य है। कार्यकर्ता डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे। मौके पर श्यामराज यादव, जितेन्द्र यादव, रूस्तम अंसारी, असलम कुरैशी, अख्तर अंसारी, मोहन सिंह, विजय सिंह, पिन्टु राम, गणेश पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.