एससी-एसटी एक्ट में आरोपित राजद जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के धुरगांव निवासी राजद जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव को एससी-एसटी एसटी एक्ट।
नवादा। थाना क्षेत्र के धुरगांव निवासी राजद जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव को एससी-एसटी एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि राजद जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव पर एससी- एसटी एक्ट व धोखाधड़ी के मामले में नरहट थाने के डेढ़गांव निवासी आदित्य कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान आदित्य की भाभी ने नंद किशोर यादव द्वारा अभद्र व्यवहार करने की बात कही थी। दर्ज प्राथमिकी में राजद जिला उपाध्यक्ष नामजद थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआइ संजीव कुमार ने धुरगांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कुछ ही देर के लिए उन्हें रजौली थाने पर रखा गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।