रजौली उप डाकघर में नहीं मिल रहा रेवेन्यू टिकट
उप डाकघर रजौली में रेवेन्यू टिकट नहीं मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। टिकट के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
उप डाकघर रजौली में रेवेन्यू टिकट नहीं मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। टिकट के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कालाबाजार में कहीं मिलता है भी तो दोगुना कीमत पर। लगभग तीन-चार महीनों से यहां यह स्थिति बनी है। रेवेन्यू टिकट का इस्तेमाल आम लोगों की जरूरतों के साथ- साथ सरकारी कार्यालयों व बिल वाउचरों में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इस संदर्भ में रजौली उप डाकघर के सब पोस्टमास्टर अभय शंकर शरण कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताते हैं। उनका कहना है इस समय उप डाकघर में टिकट उपलब्ध नहीं है। जब टिकट उपलब्ध होगा तो लोगों को मिलेगा। रजौली में टिकट कब आएगा,इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।