कृष्ण की जन्मलीला झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित हो रहे श्रीमद भागवत कथा प्रवचन के चौथे दिन भगवान राम व श्रीकृष्ण की जन्म लीला की झांकी प्रस्तुत की गई।
गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित हो रहे श्रीमद भागवत कथा प्रवचन के चौथे दिन भगवान राम व श्रीकृष्ण की जन्म लीला की झांकी प्रस्तुत की गई। कारागार से निकलकर वासुदेव जी जैसे ही एक टोकरी में अपने नन्हे कान्हा को लेकर मंच पर आए लोगों ने हर्ष में जय श्री कृष्णा का जयघोष किया। श्रद्धालुओं के बीच पुष्प वर्षा की गई। चॉकलेट व खिलौने लुटाए गए। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान कथावाचक पंडित गोखलेश शास्त्री ने भगवान के जन्म से लेकर उनके बाल लीला, गीता संदेश आदि हर चीज की मार्मिक कथा सुनाई। अयोध्या में भगवान राम का जन्म किस तरह से हुआ, कैसे उन्होंने रावण का वध किया इसकी भी कथा कही। इधर, प्रवचन के दौरान कहा कि हम सुख की कामना करते हैं पर यहां माया के चक्कर में फंसकर मनुष्य वास्तविक सुख प्राप्त ही नहीं कर पाता। समस्त दुखों का जड़ यह मोह ही है। मोह यानी माया। माया का अर्थ होता है, जो नहीं है वह आभास कराती है कि मैं हूं।
और इसी के पास जाकर हम सुख की कामना करते हैं। कथा आयोजन में समाजसेवी आरपी साहू, विकास पांडेय, अरविद मिश्रा आदि का भरपुर सहयोग मिल रहा है। हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु कथास्थल पर जुट रहे हैं।