Move to Jagran APP

स्वस्थ्य रहने को संतुलित आहर जरूरी : प्राचार्य

प्रत्येक मनुष्य को स्वस्थ्य रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:33 PM (IST)
स्वस्थ्य रहने को संतुलित आहर जरूरी : प्राचार्य
स्वस्थ्य रहने को संतुलित आहर जरूरी : प्राचार्य

नवादा। प्रत्येक मनुष्य को स्वस्थ्य रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहर के बिना मनुष्य स्वस्थ्य नहीं रह सकता। यह बातें शुक्रवार को भारतीय पोषाहार सप्ताह दिवस पर आरएमडब्लू कॉलेज सभागार में आयोजित पोषाहार जागरूकता समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ.गीता सिन्हा ने कही। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को पोषाहार की महत्ता व स्वास्थ्य से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति के लिए आवश्यक निर्देश दिया। गृह विज्ञान अध्यक्ष डॉ.स्मिता कुमारी ने संबोधित करते हुए समाज के हरएक मनुष्य को शारीरिक रूप से तनदुरूस्त होना आवश्यक है। शारीरिक तनदुरूस्ती बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। उन्होंने संतुलित भोजन व स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किया। डॉ.नरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव जीवन के लिए संतुलित आहर अतिआवश्यक है। इसके साथ ही संतुलित आहर व स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ.दिलमोहन साह ने भी छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए विस्तार से जानकारी दी। मौके पर प्रो.जयंत कुमार, डॉ.सपना वर्मा, डॉ.परमानंद ¨सह, डॉ.अर¨वद कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.