भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए रवि राज
नवादा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रवि राज उर्फ राहुल का मनोनयन किया गया है।
नवादा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रवि राज उर्फ राहुल का मनोनयन किया गया है। मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, वारिसलीगंज विधायिका अरुणा देवी, भाजपा जिला महामंत्री रामानुज कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री संतोष आनंद, नवीन केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, केदार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अखिलेश सिंह, जिला परिषद सदस्य अंजनी सिंह, श्रवण सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है। इन नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रवि राज के नेतृत्व में पार्टी का युवा संगठन काफी सशक्त होगा। रवि राज ने अपने मनोनयन के लिए पार्टी के नेताओं के प्रति आभार जताया है। लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है।