भाजपा वाणिज्य मंच के रवि बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने नवादा के रवि गुप्ता को दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है।
भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने नवादा के रवि गुप्ता को दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व व्यापारी वर्ग में काफी खुशी देखी जा रही है। नवमनोनीत कार्यसमिति सदस्य रवि गुप्ता ने कहा कि मैं पहले से मंच के कार्यसमिति सदस्य पद पर कार्यरत था। पूरी निष्ठापूर्वक समाज के सभी वर्गों को जोड़कर काम कर रहा था। मंच के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुझे दोबारा जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार समेत पार्टी के तमाम नेताओं के प्रति आभार व्यक्ति किया। वहीं भाजपा वाणिज्य मंच के दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भोला सिंह, नवीन केसरी, पंकज कुमार मुन्ना, विकाश सिंह, सुनील साहु, भाजपा नगर अध्यक्ष पप्पू साव, किशोरी यादव, विकाश कुमार, लव कुमार आदि शामिल हैं।