तिलैया-राजगीर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन को बनाया गया सुविधाजनक
नवादा। तिलैया-राजगीर रेलखंड पर स्थित ओड़ो स्टेशन के पैनल इंटर लॉकिग को रेलवे अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को चालू किया। इसके साथ ही यह स्टेशन क्रॉसिग स्टेशन के रूप में तैयार हो गया।
नवादा। तिलैया-राजगीर रेलखंड पर स्थित ओड़ो स्टेशन के पैनल इंटर लॉकिग को रेलवे अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को चालू किया। इसके साथ ही यह स्टेशन क्रॉसिग स्टेशन के रूप में तैयार हो गया। यह कार्य वर्षो से लंबित था। यह कार्य मुख्य संकेत व दूर संचार अभियंता निर्माण महेंद्रूघाट पटना के मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। मौके पर उपमुख्य संकेत व दूर संचार निर्माण पंकज कुमार, उपमुख्य अभियंता, राजगीर भीएन मीणा, वरीय मंडल संकेत व दूर संचार अभियंता आरके कुशवाहा, सीनियर डीईएन दानापुर प्रतीक रस्तोगी, पूर्व मध्य रेल के राजगीर-तिलैया सेक्शन के यातायात निरीक्षक राकेश कुमार, सिंह इंटर प्राइजेज के दिवाकर सिंह समेत कई रेलवे पदाधिकारियों की मौजूद थे। इस कार्य के प्रभारी के रूप में भूमिका निभा रहे वरीय अनुमान्य अभियंता संकेत सिग्नल निर्माण महेंद्रूघाट के अजय मणि तिवारी भी मौजूद रहे। बताया गया इस स्टेशन को क्रॉसिग स्टेशन के रूप में चालू होने से जेठियन व तिलैया के बीच में ब्लॉक स्टेशन के रूप में तैयार हो गया है। जिससे इस रेलखंड पर गाड़ियों के आवागमन की क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। वहीं यातायात निरीक्षक ने बताया इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बहाल हो गई है। इस स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप में कुंदन कुणाल व सहायक स्टेशन मास्टर के रूप में राजेश राजन को पदस्थापित किया गया है। विभाग के माध्यम से निविदा हुई है, उन्हें टिकट काटने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड पड़ी। 2019 जाते-जाते रेलवे विभाग ने इस स्टेशन पर एक सौगत दे दिया है। सनद रहे कि इस स्टेशन पर वर्ष 2014 व 2016 में रिले रूम, पैनल रूम समेत अन्य रूम में विभाग के माध्यम से लगाए गए करोड़ों रुपये के उपकरण समेत अन्य सामग्री को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। जिस कारण सिग्नल सिस्टम व क्रॉसिग सिस्टम समाप्त हो गया था। उसके बाद से इस रेलखंड पर बिना सिग्नल व क्रॉसिग हुए रेल का परिचालन हो रहा था। इस रेलखंड पर जेठियन स्टेशन पर चोरी के घटना के बाद यही हाल बना हुआ था। उसके बाद ओड़ो पंचायत की पूर्व मुखिया सह समाजसेवी अरविन्द मिश्र ने ओड़ो स्टेशन के सुंदरीकरण व विकास के लिए सार्थक प्रयास किया था। उन्होंने पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के अलावा रेलवे विभाग के डीआरएम समेत अन्य पदाधिकारियों को कई वार ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट कराया था। इस मौके पर नलीन बिलोचन मिश्र, केशरीकांत पांडेय, विनय पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।