प्रवासियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित
तैलिक इंटर विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के बीच शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता कराया गया।
तैलिक इंटर विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के बीच शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलखदेव प्रसाद यादव ने किया। वैसे तो पिछले कई दिनों से वे प्रवसियों को सुबह-सुबह योग करा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता भी कराया गया। जिससे प्रवासियों में उत्साह देखा गया। इस प्रतियोगिता में कोरोना से संबंधित सवाल जवाब पूछे गए। मुख्य अतिथि बीडीओ कुंजबिहारी सिंह और थानाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रसाद मौजूद थे। निर्णायक मंडली में इसी विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार, युगल किशोर प्रसाद योगेश तथा अवधेश कुमार शामिल थे। प्रथम नीतीश कुमार और तृतीय स्थान परमानंद प्रसाद रहे। दोनों थाना क्षेत्र के पथरचट्टी गांव के रहने वाले हैं। द्वितीय स्थान पर विशुनपुर गांव के रविशंकर शर्मा रहे। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम ढकनी गांव के कर्मवीर कुमार, द्वितीय स्थान पाने वाले पथरचट्टी गांव के परमानंद प्रसाद तथा तृतीय स्थान लाने वाले दर्शन गांव के यमुना पासवान बताया जाता है। इसी तरह योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुंदन कुमार, द्वितीय पिटू कुमार तथा तृतीय स्थान विकास कुमार लाया। इस तीनों प्रतियोगिता के प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाने वाले को प्रधान शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव के तरफ से क्रमश: 250, 200 तथा 150 रुपये पुरस्कार के रूप में दिया गया।