प्राथमिकता के आधार पर क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था होगी सुदृढ़: डीएम
जिले में आ रहे प्रवासियों की संख्या में वृद्धि होने के आसार हैं। दूसरे राज्यों में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर भी वापस आएंगे।
जिले में आ रहे प्रवासियों की संख्या में वृद्धि होने के आसार हैं। दूसरे राज्यों में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर भी वापस आएंगे। एहतियातन प्रवासियों को प्रखंडों में बने क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। उनके संख्या में वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन अब पंचायतों की तरफ रुख करेगी और अन्य स्कूलों को भी क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। डीएम यशपाल मीणा ने बताया कि अब क्वारंटाइन सेंटरों पर सुविधा की ओर फोकस किया जा रहा है। रहने-सहने, खाने-पीने, सैनिटाइजेशन आदि से जुड़े मुद्दे हैं, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। डीएम ने बताया कि फिलवक्त प्रखंडों में बने क्वारंटाइन सेंटरों पर 2 हजार 741 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। इन सेंटरों पर कुल छह हजार प्रवासियों के ठहरने की क्षमता है। कौआकोल प्रखंड में सबसे ज्यादा 382 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। (नोट यह अपडेट होगा)
अब तक 217 प्रवासी मजदूरों के लिए जा चुके हैं सैंपल
- डीएम ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 217 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें पांच प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रवासी मजदूरों सहित कुल 517 सैंपल लिए गए हैं। जिले में बनाई गई कला जत्था की चार टीमें
- डीएम ने बताया कि कला जत्था की चार टीमें बनाई गई हैं। जो क्वारंटाइन सेंटरों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को कोरोना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में जागरूक करेगी। उन्हें नवादा सहित पूरे बिहार के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को प्रतिदिन क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। मजदूरों की कौशल क्षमता की परख की जा रही है। उनके लिए भविष्य को लेकर योजना तैयार की जा रही है। ताकि वे नवादा जिले में ही रोजगार कर सकें। प्रखंडों में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों की संख्या
नवादा - 196
रोह - 217
नरहट - 117
सिरदला - 306
गोविदपुर - 90
रजौली - 235
कौआकोल - 382
वारिसलीगंज - 152
पकरीबरावां - 216
अकबरपुर - 305
हिसुआ - 166
काशीचक - 70
नारदीगंज - 129
मेसकौर - 160