Move to Jagran APP

रोह क्वारंटाइन सेंटर पर मजदूरों ने किया हंगामा

प्रखंड मुख्यालय के इंटर विद्यालय और मॉडल स्कूल रोह के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 10:23 PM (IST)
रोह क्वारंटाइन सेंटर पर मजदूरों ने किया हंगामा
रोह क्वारंटाइन सेंटर पर मजदूरों ने किया हंगामा

प्रखंड मुख्यालय के इंटर विद्यालय और मॉडल स्कूल रोह के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। भोजन-पानी का समुचित प्रबंध नहीं रहने से लोग नाराज थे। सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ रामपुकार यादव और थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने प्रवासियों को समझाकर शांत कराया।

loksabha election banner

कई प्रवासियों से बीडीओ ने बात भी की। जिसमें उन लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। बीडीओ ने तत्काल समस्या निष्पादन करने का आश्वासन दिया। कुछ प्रवासी मनपसंद खाना को लेकर हंगामा किया। कहा कि अलग-अलग तरह का खाना लोगों को दिया जाता है। थानाध्यक्ष ने कहा की सभी लोगों के लिए एक जैसा खाना दिया जाएगा, सभी लोग हमारे लिए एक समान हैं। हमें किसी से दुश्मनी नहीं है कि जो उन्हें खराब खाना या उनके पंसद का खाना देंगे।

क्वारंटाइन सेंटारों में केरल, पुणे, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई समेत कई राज्यों से प्रवासी आए हुए हैं। सभी लोगों को प्रशासन की ओर से लुंगी, गंजी, गमछा, साबुन समेत अन्य कई जरुरी सामान दिया गया। खाने के लिए उन्हें अलग अलग थाली कटोरा ग्लास भी दिया गया। बीडीओ ने बताया की रोह प्रखंड में कुल मिलाकर अब तक 174 प्रवासी पहुंचे हैं। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल है। बीडीओ ने कहा कि प्रवासियों के मनोरंजन के लिए के लिए कई उपाय किए जाएंगे। योग शिक्षक के माध्यम से सभी को योग और प्राणायाम भी कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.