महिला चिकित्सक के नहीं रहने से परेशानी
पीएचसी में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से मरीजों को काभी परेशानियों का सामना क।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 12:09 AM (IST)
नवादा। पीएचसी में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से मरीजों को काभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई महिला मरीज पुरूष डॉक्टर की उपस्थिति में अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती है। ऐसे में लोग नवादा पहुंचकर अपना इलाज करा रहे हैं। हाल ही में सात निश्चय योजना की समीक्षा के क्रम में प्रखंड कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराकर महिला चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही महिला चिकित्सक की नियुक्ति का आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी ने तो इतना तक बताया कि पीएचसी के लिए महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो चुकी है। परंतु अबतक महिला चिकित्सक का योगदान नहीं हो सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें