लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
लॉकडाउन के बीच एक महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देख लोगों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में जांच के पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। मामला नवादा नगर के न्यू एरिया मोहल्ले से जुड़ा है।
लॉकडाउन के बीच एक महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देख लोगों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में जांच के पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। मामला नवादा नगर के न्यू एरिया मोहल्ले से जुड़ा है।
बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर एक महिला न्यू एरिया दुर्गा मंडप के समीप यत्र-तत्र थूक रही थी। उसके पास कई प्लास्टिक के थैले में कुछ सामान भी था। जिसे घर के दरवाजों के पास फेंक रही थी। आसपास के लोगों ने उसकी इस हरकत को देखा तो उसे ऐसा करने से मना किया। जिसपर महिला उलूल-जुलूल बोलने लगी और लोगों से उलझने लगी। तब सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम मेहरू निशा बताई है। नगर से सटे गोंदपुर ईदगाह के पास की निवासी खुद को बताई है। विभूति भूषण उर्फ नवीन कुमार सहित मोहल्ले के कई लोगों ने लॉकडाउन के बीच संदिग्ध गतिविधियों में शामिल महिला के बारे में पूरी जाच कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की माग की है। थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की गई है। थानाध्यक्ष न्याज अहदम ने बताया कि पूछताछ के महिला को छोड़ दिया गया। वह खुद को बीमार बता रही थी।