Move to Jagran APP

पार्टी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:09 AM (IST)
पार्टी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत
पार्टी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

नवादा । राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती सहित अन्य ¨बदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। रजौली विधायक प्रकाशवीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटी बनाएं। समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिले की जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करें। उपाध्यक्ष ¨प्रस तमन्ना ने कहा कि पार्टी की मजबूती ही सत्ता की राह दिखती है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव रवींद्र यादव ने कहा कि चुनाव में बीएलए का काफी महत्व होता है। इसलिए सभी बूथों पर बूथ स्तरीय कमेटी का गठन करें। मौके पर जिला पार्षद अशोक यादव, प्रशांत राय, ब्रजेंद्र कुशवाहा, महफूज आलम, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव, मुनेश्वर कुशवाहा, दिलीप कुमार, नागेंद्र यादव, संजय ¨सह, पप्पू यादव, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार, उमेश यादव, शंभू यादव, रतन यादव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.