Move to Jagran APP

भाजपा नेता की हत्या पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

नवादा। पटना में गुरुवार को भाजपा नेता की हत्या को लेकर प्रखण्ड भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश है।

By Edited By: Published: Fri, 07 Aug 2015 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2015 06:33 PM (IST)
भाजपा नेता की हत्या पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

नवादा। पटना में गुरुवार को भाजपा नेता की हत्या को लेकर प्रखण्ड भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश है। प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लालू-नीतीश की सरकार ने चुनाव से पूर्व भाजपा के वैसे नेता व कार्यकर्ता की हत्या करवाना चाहती है जो वोट को भाजपा की झोली में डलवा सकता है। स्व. अविनाश वैसे ही नेताओं में थे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधियों का बोल-बाला है। चुनाव पूर्व लालू के इशारे पर 48 आईएएस एवं 44 आईपीएस पदाधिकारी का तबादला जंगल राज का नमूना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों के पदस्थापना से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। अविनाश की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। 2015 विधानसभा चुनाव में भाजपा

loksabha election banner

गठबंधन को अजेय बहुमत मिलेगा, यही स्व. अविनाश के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रपति शासन की मांग

-2015 विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति शासन में करवाने की मांग राज्यपाल से की है। दर्जनों कार्यकर्ता का हस्ताक्षर युक्त आवेदन शुक्रवार को राज्यपाल को फैक्स किया गया। जिसमें कहा गया है कि बगैर राष्ट्रपति शासन के निष्पक्ष चुनाव करना बेकार की बात है।

शोकसभा आयोजित

- विधायक आवास पर शुक्रवार को प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। दिवंगत भाजपा नेता अविनाश की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव पूर्व अविनाश की हत्या से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उन्होंने उनके परिवार को धैर्य धारण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोकसभा में नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, लक्ष्मीकात उर्फ बिगन सिंह, प्रखण्ड प्रमुख रंजन शाही , विपिन आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.