विश्व मानवाधिकार दिवस पर नुक्कड़ सभा का आयोजन
नवादा: लोक स्वातंत्रय संगठन पीयूसीएल के बैनर तले रविवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रजातंत्र
नवादा: लोक स्वातंत्रय संगठन पीयूसीएल के बैनर तले रविवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रजातंत्र चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष दिनेश ¨सह ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार के प्रति लोगों को सचेत होने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सता पर काबिज राजनीतिक दल दमन के नए तरीके विकसित करने में लगे हैं। प्रो.नरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार का हनन सत्ता के गलियारे से ही होता है। संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी हरएक नागरिकों के लिए आवश्यक है। शंभु विश्वकर्मा ने कहा कि मानवाधिकार दिवस हमें राजकीय दमन से निपटने के लिए उर्जा प्रदान करता है। पूरे विश्व में मानवीय मूल्यों के रक्षा के लिए एकजुटता दिखाना इसका मूल उद्देश्य है। दिनेश कुमार अकेला ने जेल में बंदियों पर होने वाले अत्याचार पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने खासकर फांसी के सवाल पर न्यायालय की भूमिका निष्पक्ष नहीं होना मानवाधिकार का उल्लंघन बताया। उमेश प्रसाद ¨सह ने कहा कि किसान- मजदूरों व छात्र-नौजवानों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले सरकारी दमन पर विस्तार से चर्चा किया। किसानों की दयनीय स्थिति को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपने अधिकार के प्रति जागरुक होने की अपील की। मौके पर विपिन कुमार ¨सह, भुनेश्वर प्रसाद ¨सह, अशोक समदर्शी, विनोद कुमार पप्पू, ललन प्रसाद ¨सह, मदन प्रसाद, श्याम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।