मंडल कारा में अधिकारियों ने की छापेमारी
मंडल कारा में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को मंडल कारा में छापेमारी की। हालांकि किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।
मंडल कारा में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को मंडल कारा में छापेमारी की। हालांकि किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया। एडीएम ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसपी अभियान कुमार आलोक, सदर एसडीएम अनु कुमार आदि ने जेल की सभी वार्डों में तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे तक वार्डों में सघन तलाशी ली गई। महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, अस्पताल वार्ड समेत पूरे परिसर को खंगाला गया। छापेमारी अभियान के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर छापेमारी की गई। गौरतलब है कि पूर्व में कई बार छापेमारी अभियान चलाया जा चुका है। हर बार आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे। लेकिन यह पहला मौका है जब कोई सामान बरामद नहीं हुआ।