Move to Jagran APP

एनआरसी के समर्थन में बुद्धिजीवी मंच का जुलूस आज

- नागरिकता संशोधन कानून से देश के लोगों को कोई नुकसान नहीं अनिल - विपक्ष द्वारा समाज के लोगों को दिग्भ्रमित करने का किया जा रहा प्रयास फोटो-04 जागरण संवाददाता नवादा

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 05:39 PM (IST)
एनआरसी के समर्थन में बुद्धिजीवी मंच का जुलूस आज
एनआरसी के समर्थन में बुद्धिजीवी मंच का जुलूस आज

नवादा। नागरिकता संशोधन कानून-2019 से किसी भारतीय को कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। विपक्ष के द्वारा साजिश के तहत गलत अफवाह फैलाया जा रहा है। इसके साथ ही समाज को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से सोचिए वैसे लोगों को न्याय मिला है जो वर्षों से अपने बच्चों व खुद की जिदगी के लिए दर-दर भटक रहे थे। भारत शांति व करुणा का देश है। यहां पड़ोसी देश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए गरीब व वंचित लोग शरणार्थी बने हैं। वैसे लोगों को न्याय दिलाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाया। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष साजिश के तहत अफवाह फैला रहा है। एनआरसी के खिलाफ विपक्ष द्वारा साजिश के तहत बिहार समेत अन्य राज्यों में सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में राष्ट्रवादी बुद्धिजीवी मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बुधवार को गांधी इंटर विद्यालय से विशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता शहर का भ्रमण कर समाज के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक करेंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, नवीन केसरी, रामानुज कुमार, विजय पांडेय, अरविद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, रितेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.