बंगाल पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
मृत मवेशियों का मांस बेचने के आरोप में बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से सोमवार।
नवादा। मृत मवेशियों का मांस बेचने के आरोप में बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से सोमवार की देर शाम मेसकौर गांव में राजकुमार राजवंशी की घर में छिपे सन्नी मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कोलकाता के श्याम बाजार का रहने वाला है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता के बजबज थाना की चार सदस्यीय टीम नरहट पहुंची थी। जिले के नरहट, सीतामढ़ी और मेसकौर थाना की पुलिस की मदद से छापामारी कर बंगाल पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया और उसे अपने साथ लेते गई। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोपित कोलकता में मरे हुए गाय-भैंस का मांस बेचने का कारोबार करता था। इस बाबत कोलकता के बजबज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। युवक लंबे अर्से से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बंगाल पुलिस एवं नरहट, सीतामढ़ी और मेसकौर की पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मेसकौर गांव से आरोपित को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया के बाद बंगाल पुलिस युवक को अपने साथ लेकर जाएगी। वहीं गिरफ्तार युवक ने बताया कि इस धंधे में कई लोग संलिप्त हैं। वह मृत मवेशियों को काटकर पीस बनाने करता था। इस कारोबार में शामिल अन्य लोग कोलकाता के होटलों में मांस पहुचने का काम करते हैं। आरोपित ने बताया कि इसमें शामिल कारोबारी मांस बेचने का लाइसेंस भी ले रखे हैं। लेकिन ¨जदा मवेशियों के साथ ही मृत मवेशियों का भी मांस बेचने का कारोबार चल रहा था। महीने में 10 से 15 मृत मवेशी उपलब्ध हो जाते थे, जिसे काट कर मांस को गुप्त तरीके से बेचने का धंधा किया जा रहा था।