विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा में सड़क हादसे में 6 बच्चों की मां की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published: Fri, 17 Jul 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

नवादा के नारदीगंज में सड़क दुर्घटना में छह बच्चों की मां मीना देवी की मौत हो गई, जिससे परिवार में ...और पढ़ें

रामे मुशहरी में शोकाकुल परिवार

रामे मुशहरी में शोकाकुल परिवार

HighLights

  1. नारदीगंज में सड़क दुर्घटना में महिला मीना देवी की मौत।

  2. छह बच्चों की मां थी मृतका, परिवार पर गहरा सदमा।

  3. अंतिम संस्कार के लिए भी पति के पास नहीं हैं पैसे।

संवाद सूत्र, नारदीगंज (नवादा)। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखण्ड में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात में मौत हुई। महिला के छह बच्चे हैं।

शुक्रवार की सुबह में पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। नारदीगंज प्रखण्ड के रामे गांव मुसहरी निवासी मोहन मांझी की पत्नी मीना देवी (उम्र 36 वर्ष) की मौत हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्वजन व शुभचिंतकों में मातम छा गया।

परिवार के लोगों ने बताया की महिला की ननद का ऑपरेशन अस्पताल में हुआ था। बंध्याकरण के बाद वह भर्ती थी। उसी के लिए भौजाई मीना देवी खाना पहुंचाने बीते 14 जुलाई की रात में नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गयी थी। वहां से 15 तारीख की सुबह में लौटने के दौरान शादीपुर के समीप दुर्घटना हो गयी थी।

महिला बाइक पर अपने एक रिश्तेदार दीपक कुमार के साथ घर जा रही थी। महिला की गोद में एक साल का बेटा गुंजन भी था। पीछे से एक बाइक ने महिला जिस बाइक पर थी उसमें धक्का मार दिया था।

मृत महिला के परिवार में पुत्री नेहा कुमारी 12 वर्ष, प्रीति कुमारी 10 वर्ष, निशा कुमारी 7 वर्ष, जुली कुमारी 4 वर्ष, पुत्र कुंदन कुमार 3 वर्ष, पुत्र गुंजन कुमार 1 वर्ष हैं। इन सभी के सिर से माँ की ममता छिन गयी है।

सभी बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। पति मोहन मांझी मजदूरी कर परिवार का पेट भरते हैं। उनके ऊपर बड़ा दुख आ गया है। उन्हें नहीं समझ में रहा कि वह इतने परिवार को साथ लेकर कैसे आगे जीवन जीयेंगे। पत्नी के निधन से वह काफी दुखी हैं।

पत्नी की अंतिम संस्कार के लिए भी रुपए नहीं

घटना से दुखी पति ने बताया कि पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं हैं। मौत की सूचना पर कोशला पंचायत के मुखिया झमन मांझी ने 1500 रुपये तत्काल दिए हैं। और मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में ट्रिपल ट्रक हादसा: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कुचला; मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम