फिरोज हत्याकांड का खुलासा, नवादा से आरोपित गिरफ्तार; पिस्टल और दो मैगजीन बरामद
वारिसलीगंज पुलिस ने फिरोज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ...और पढ़ें

नवादा में फिरोज हत्याकांड का पर्दाफाश
HighLights
वारिसलीगंज पुलिस ने फिरोज हत्याकांड का किया खुलासा।
एक आरोपी वीरेंद्र यादव देशी पिस्टल संग गिरफ्तार।
हत्या के कारणों और अन्य कड़ियों की जांच जारी।
संवाद सूत्र, वारिसलीगंज(नवादा)। वारिसलीगंज पुलिस ने फिरोज हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की हैं।
शुक्रवार को पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने वारिसलीगंज थाना में प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
पोखर के पास मिला था फिरोज का शव
पुलिस के अनुसार सफीगंज गांव निवासी रियासत हुसैन के पुत्र फिरोज आलम की हत्या कर शव को लीला बिगहा-मकनपुर पथ के पास स्थित पोखर के समीप फेंक दिया गया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपित के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने सूचना के आधार पर मसूदा गांव निवासी विरेन्द्र यादव के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित के पास से हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक देशी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद कीं। हथियार बरामदगी के बाद आरोपित के विरुद्ध अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
हत्या के कारणों और अन्य कड़ियों की जांच जारी
पुलिस हत्याकांड के पीछे के कारणों और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हथियार बरामदगी के मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 581/26 दर्ज की गई। शुक्रवार को पुलिस ने विरेन्द्र यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड की जांच आगे भी जारी रहेगी।
